
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज जनपद के नाथनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित विभिन्न तालाबों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी नाथनगर, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक, अवर अभियंता भूमि संरक्षण एवं अन्य ग्राम वासी आदि उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम ग्राम पंचायत मोलनापुर में निर्मित अमृत सरोवर एवं बगल में निर्मित तालाब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित खंड विकास अधिकारी व अन्य को निर्देशित किया गया की तालाबों की साफ सफाई सुनिश्चित कराई जाए।
तत्पश्चात अन्य ग्राम पंचायत ओनबिलाई, देवकली खुर्द, गोंदौरा ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं उससे पूर्व निर्मित तालाबों का निरीक्षण किया गया। गोंदौरा के अमृत सरोवर तालाब में जलकुंभी पाई गई जिसे साफ सफाई हेतु जिलाधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया, इसी प्रकार ओनबिलाई के अमृत सरोवर में कमलगट्टा एवं झाड़ियों आदि की साफ सफाई के संबंध में संबंधित को निर्देशित किया गया।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश