
बरसात से बचाव के लिए उपलब्ध कराई बालू, मोरंग समेत निर्माण सामग्री, पढ़ाई का खर्च उठाने का भी दिया भरोसा
संतकबीरनगर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत हैंसर के प्रतिनिधि तथा पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने अनाथ बच्चों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए उनके रहने के लिए टीन शेड निर्माण की व्यवस्था कराई। सोमवार को उन्होंने निर्माण कार्य के लिए बालू, मोरंग सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई, जिससे बरसात के मौसम में बच्चों को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा।
नीलमणि की इस मानवीय पहल से ग्रामीणों और बच्चों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान बच्चों को अब खुले आसमान के नीचे रहने की मजबूरी नहीं होगी और उन्हें सुरक्षित स्थान मिल सकेगा।
ग्राम निवासी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि नीलमणि ने केवल निर्माण सामग्री ही उपलब्ध नहीं कराई, बल्कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और अन्य आवश्यक खर्चों में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों ने नीलमणि के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उनका मानना है कि ऐसे प्रयास समाज में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।




More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश