
एडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की मौजूदगी में परिजनों को सौंपा गया बालक

संतकबीरनगर। थाना महुली पुलिस की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते खोया हुआ एक मासूम सकुशल अपने परिजनों से मिल गया। शनिवार को आवश्यक पहचान एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में बालक को उसके परिवार के सुपुर्द किया गया।
बताया गया कि महुली पुलिस ने बालक को सुरक्षित संरक्षण में रखा था। परिजनों के थाना पहुंचने पर उनकी पहचान की पुष्टि की गई और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मासूम को सकुशल सौंप दिया गया।
कई घंटों की चिंता और बेचैनी के बाद जैसे ही बालक अपने माता-पिता से मिला, माहौल भावुक हो गया। परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने संतकबीरनगर पुलिस, विशेष रूप से थाना महुली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की “सेवा, सुरक्षा और विश्वास” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा संकट की हर घड़ी में नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश