Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

Spread the love

 

 

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान दिवस पर संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस के आयोजन पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

अधिकारीद्वय ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यकतानुसार पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके का निरीक्षण करने के बाद ही मामले का निस्तारण करें।

तत्पश्चात शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया।

इस अवसर पर राजस्व व पुलिस के अधिकारी / कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

 

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon