Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Spread the love

 

पेट्रोलियम पदार्थों की सहज उपलब्धता से क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति – सुबोध यादव

फरवरी माह से सीएनजी गैस की सुविधा भी होगी उपलब्ध

संतकबीरनगर

धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित नोक्ता गांव के पास नव निर्मित श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। इंडियन ऑयल कंपनी के इस फिलिंग स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को पेट्रोल और डीजल की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। वहीं फरवरी माह से यहां सीएनजी गैस की सुविधा भी शुरू होने की संभावना है।

नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नोक्ता में स्थापित श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं खलीलाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुबोध यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में संसाधनों और सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पेट्रोलियम पदार्थों की सहज उपलब्धता से जहां परिवहन व्यवस्था मजबूत होती है, वहीं किसानों और व्यापारियों को भी लाभ मिलता है।

उन्होंने कहा कि धनघटा-खलीलाबाद मार्ग जनपद के प्रमुख और व्यस्ततम मार्गों में से एक है, जो अंबेडकरनगर और आजमगढ़ जनपदों को जोड़ता है। ऐसे में यह फिलिंग स्टेशन वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

श्री यादव ने फिलिंग स्टेशन की स्थापना में सहयोग करने वालों को बधाई देते हुए इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारियों का भी आभार जताया।

फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर राम गुलाम यादव ने ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्ता बनाए रखने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में युवा समाजसेवी अरविंद यादव “पिंकू” के नेतृत्व में युवाओं ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर नाथनगर ब्लॉक प्रमुख राम वृक्ष यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, वरिष्ठ नेता इंदल यादव, पूर्व प्रमुख राम आशीष यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, पूर्व प्रत्याशी नीलमणि, जिला उपाध्यक्ष असद महताब, महासचिव विनोद यादव, सपा नेत्री अंकिता बॉबी, पूर्व प्रमुख ऊषा देवी प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव , ग्राम प्रधान रामवृक्ष यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon