Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

थाना धनघटा में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय का भव्य उद्घाटन, एसपी संदीप कुमार मीना ने किया लोकार्पण

Spread the love

पुलिस कर्मियों को मिलेगी स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की सुविधा

संत कबीर नगर। पुलिस कर्मियों के कल्याण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सोमवार को थाना धनघटा परिसर में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय (मेस) का भव्य उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना ने फीता काटकर भोजनालय का विधिवत लोकार्पण किया।

लोकार्पण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित भोजनालय का निरीक्षण कर रसोईघर, साफ-सफाई व्यवस्था, भोजन बनाने की प्रक्रिया, बैठने की व्यवस्था एवं खाद्यान्न की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस कर्मियों को निर्धारित मीनू के अनुसार पौष्टिक, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन समय से उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उन्हें बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना उनके मनोबल एवं कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है और इसी क्रम में थानों पर आवश्यक सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, उपजिलाधिकारी धनघटा, प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी.के. गुप्ता सहित थाने के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे पुलिस कर्मियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

[horizontal_news]
Right Menu Icon