
सुरक्षा, पार्किंग, रूट व्यवस्था और हेलीपैड स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के धनघटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम में प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती अखिलेश सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की तैयारियों, पार्किंग व्यवस्था, यातायात रूट प्लान तथा हेलीपैड स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



More Stories
मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जून को संतकबीरनगर दौरे पर, बड़गो बसवारी में करेंगे जनसभा
दिशा की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, पात्रों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश