
संत कबीर नगर। जनपद के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने रविवार को थाना महुली का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क सहित विभिन्न अभिलेखों और अभिलेखागार की गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला हेल्प डेस्क पर दर्ज महिला संबंधी मामलों की जानकारी ली। उन्होंने पिंक बूथ पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनें और उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।
साइबर सेल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साइबर अपराधों की रोकथाम तथा जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस कार्यालय में ऑनलाइन अभिलेखों की प्रविष्टियों और कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख एवं मालखाना रजिस्टर का अवलोकन किया तथा शस्त्रों के रखरखाव की स्थिति भी देखी। जिलाधिकारी ने पुलिसकर्मियों को जनता से संवाद बढ़ाने, शालीन व्यवहार अपनाने, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने और निष्पक्ष पुलिसिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, रात्रि गश्त प्रभावी करने एवं अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने को कहा।
इस दौरान थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना
पंचायत चुनाव: फिर बढ़ी तारीख, अंतिम मतदाता सूची अब 15 अप्रैल को; चुनाव टलने की संभावना तेज