
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने दोनों परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी में तैनात कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
सीबीएसई की परीक्षा के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा तथा एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के केंद्र प्रभारी दुर्गेश गोस्वामी ने बताया कि गणित विषय की परीक्षा में कुल 317 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि तीन अनुपस्थित रहे।
वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के केंद्र प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि केंद्र पर कुल 347 छात्रों की परीक्षा निर्धारित थी, जिसमें 12 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
थानाध्यक्ष ने केंद्र प्रभारियों से भी वार्ता कर किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने की सलाह दी। दोनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 642 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 15 परीक्षार्थी पहले दिन अनुपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश