

रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
(नाथ नगर) संत कबीर नगर ।
महाशिवरात्रि के बाद दूसरे दिन सोमवार को बाबा तामेश्वर नाथ धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। नाथनगर ब्लाक स्थित सभी शिवालयों में हर हर महादेव के नारो की गूंज रही। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने भव्य मेले का आनंद लिया। प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए सीआईएसएफ जवानों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ खास इंतजाम किया गया है।
महाभारत कालीन तामेश्वर नाथ धाम मंदिर में सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी प्रशांत द्विवेदी एवं निशांत द्विवेदी विधायक गणेश चंद चौहान पत्नी कालिंदी चौहान ब्लॉक प्रमुख हैसर लीलावती हॉस्पिटल के एमडी एवं भाजपा नेता बुद्धि सागर पाण्डेय ने जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी।यहां जलाभिषेक के बाद मेले में जहां महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीदारी की, वहीं मेले में मौत का कुआं झूला और सर्कस आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान पुजारी संदीप गोस्वामी, गणेश पाण्डेय,अमर राय,बालकेश भारती, विवेकानंद भारती, ब्रह्म शंकर भारती ,पूर्व प्रधान नागेंद्र भारती, पुष्पम भारती, आदि लोग मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश