पाकिस्तान ने 18 ओवर स्पिन से कराई गेंदबाजी, भारत ने बनाए 175/7
। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप का महामुकाबला रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने ईशान किशन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाते हुए पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा।
भारत की शुरुआत आक्रामक रही और ईशान किशन ने एक छोर संभालते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने 40 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी उपयोगी पारी खेलते हुए 29 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाए।
मध्यक्रम में शिवम दुबे ने 27 रन, जबकि तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह ने तेजी दिखाते हुए चार गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
स्पिन के सहारे पाकिस्तान की रणनीति
मैच में पाकिस्तान की रणनीति बेहद दिलचस्प रही। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 18 ओवर स्पिनर्स से गेंदबाजी कराई, जिससे भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने में कड़ी चुनौती मिली।
पाकिस्तान के गेंदबाजों का प्रदर्शन
पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं कप्तान सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को एक-एक सफलता मिली। उस्मान तारिक ने भारत का पांचवां विकेट लेते हुए सूर्यकुमार यादव को 32 रन पर पवेलियन भेजा।
अब पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य है और मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी