
संतकबीरनगर।
नाथनगर ब्लॉक सभागार में सोमवार को आयोजित विदाई समारोह में नाथनगर ब्लॉक में तैनात रहे तकनीकी सहायक अजय श्रीवास्तव को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि और ग्राम प्रधान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

समारोह के दौरान श्री श्रीवास्तव को माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न व उपहार भेंट किए गए। बीडीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि अजय श्रीवास्तव अपनी सरल कार्यशैली, समयबद्ध दायित्व निर्वहन और कर्तव्यनिष्ठा के कारण हमेशा कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों के बीच आदर के पात्र रहे। उन्होंने विकास कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाया। एडीओ आईएसबी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा से अवकाश के बाद समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है तथा श्री श्रीवास्तव अपने अनुभव से समाज को नई दिशा देंगे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों ने अंगवस्त्र व पुष्पमालाएं भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी, प्रधान संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजमन यादव, ग्राम प्रधान राम विजय कन्नौजिया, प्रधान प्रतिनिधि रवि उपाध्याय, प्रधान प्रतिनिधि कलेन हरदो दीपक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि इटौवा सर्वेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बेलराई ग्रीस चंद्र चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि धायपोखर अरविंद कुमार लाला, फिरोज अहमद के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने फूल मालाओं एवम् अंगवस्त्र भेंट करके उन्हें सम्मानित किया। बीडीओ कुलदीप कुमार, एडीओ आईएसबी अभय प्रताप सिंह, ब्लॉक टीए संजय पांडेय और खंड शिक्छाधिकारी ने पवित्र ग्रंथ भेंट किया। ग्राम पंचायत सचिव देवेश गोस्वामी, धर्मेंद्र यादव, विश्राम यादव ने भी उपहार भेंट करके उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा, नीलम शर्मा, रामराज, अल्का यादव, अनुपम यादव, दिलीप कुमार गोंड, जयंत कुमार, शिव कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।समारोह का संचालन ब्लॉक को ऑर्डिनेटर संदीप शुक्ला ने किया।



More Stories
कबीर–मगहर महोत्सव में गूंजा भोजपुरी लोकसंगीत, कल्पना पटवारी की प्रस्तुति पर झूम उठा पंडाल
श्री राम नारायण पाण्डेय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो अभियान, 70 स्थानों पर चेकिंग