
संतकबीरनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जनपदीय पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो अभियान चलाया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग कर मनचलों पर कार्रवाई की गई और बड़ी संख्या में लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 70 स्थानों पर कुल 1524 व्यक्तियों की जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों में पाए गए युवकों में से कई से लिखित माफीनामा लिया गया, कुछ के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई, जबकि बड़ी संख्या में लोगों के परिजनों को बुलाकर कड़ी चेतावनी दी गई।
अभियान के साथ ही महिला बीट अधिकारियों और एंटी रोमियो टीमों ने छात्राओं व महिलाओं से संवाद कर उन्हें हेल्पलाइन सेवाओं, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। साइबर अपराधों, छेड़छाड़ और आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों पर भी जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और सार्वजनिक स्थानों पर शालीन वातावरण बनाए रखना है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी