
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार देर रात से पश्चिमी यूपी, दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड से सटे तराई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
बारिश के चलते ठंड में इजाफा हुआ है, वहीं सड़कों पर फिसलन और दृश्यता कम होने से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव देखने को मिला है। विभाग ने अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।
किसानों के लिए यह बारिश कुछ फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है, हालांकि तेज हवाओं से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।



More Stories
फर्जी परिवार रजिस्टर पर साइन से इनकार, ग्राम पंचायत अधिकारी से मारपीट!
कबीर–मगहर महोत्सव में गूंजा भोजपुरी लोकसंगीत, कल्पना पटवारी की प्रस्तुति पर झूम उठा पंडाल
सरलता और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक अजय श्रीवास्तव को नाथनगर ब्लॉक परिवार ने सम्मान के साथ किया विदा