
सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में तहसील धनघटा के उमरिया बाजार में ग्राम चौपाल का किया जाएगा आयोजन।
संत कबीर नगर ।जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी की अध्यक्षता में दिनांक 06.11.2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई कार्यकम तहसील सभागार-धनघटा, संत कबीर नगर में आयोजित की जाएगी।
इसी क्रम में सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में तहसील धनघटा के उमरिया बाजार में ग्राम चौपाल का किया जाएगा। जिसमें सदस्या द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के आच्छादन की स्थिति की समीक्षा व फीडबैक लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान तहसील सभागार धनघटा संत कबीर नगर में उपस्थित होकर पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान पा सकती हैं।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश