
संतकबीरनगर। तहसील धनघटा में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को तत्काल व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण आपसी समन्वय से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एडीएम ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर निस्तारित मामलों पर फीडबैक लिया और पारदर्शिता पर जोर दिया। इस दौरान कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी धनघटा, क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय सहित अन्य राजस्व व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनता को भरोसा दिलाया कि सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध और निष्पक्ष रूप से किया जाएगा।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश