
संत कबीर नगर।शासन की मंशा के अनुसार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह , विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी व विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा आज विकास भवन परिसर संत कबीर नगर में दिव्यांगजनो को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक कुमार उर्फ साधु यादव व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष भाजपा, विधायक खलीलाबाद व विधायक मेहदावल द्वारा दिव्यांगजनों को 69 ट्राईसाईकिल, 15 व्हील चेयर, 05 कान की मशीन, 05 स्मार्ट कैन एवं 12 बैसाखी वितरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा अभियान (दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025) के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
- इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रवीश चंद, कनिष्ठ सहायक संतोष शर्मा सहित विभाग के अन्य कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण