भगवान श्री परशुराम जी का किया पूजन अर्चन

मेंहदावल,संत कबीर नगर। मेंहदावल विधानसभा के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के आवास पर भगवान परशुराम की जयंती को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा विगत तीन वर्षो से अपने निज निवास करमा कला में परशुराम जयंती का आयोजन किया जा रहा हैं। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा अक्षय तृतीया के पावन काल पर विप्र समाज की उपस्थिति में भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चन कर जन्मजयंती मनाई गयी।

ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विधायक आवास पर पूजन अर्चन, भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम सुबह से ही चलता रहा। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम मानवता को बचाने के लिए सदैव आगे रहे। उन्होंने पापियों के सर्वनाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भगवान शिव व भगवान विष्णु के संयुक्त अवतार माने जाते हैं। शिव जी से उन्होंने संहार लिया व विष्णु जी उन्होंने पालक के गुण प्राप्त किए। शिव जी से कई अद्वितीय शस्त्र प्राप्त हुए, इन्ही में से एक भगवान शिव का परशु जिन्हे फरसा या कुल्हाड़ी भी कहते हैं। इस दौरान आये बाल रूप में उपस्थित हो गुरुकुल के बच्चो को सम्मानित किया। साथ ही गुरुकुल की स्थापना जनपद में करवाने की बात कही गई। इस अवसर पर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, विंध्याचल सिंह, रामशुभग दूबे, हेमंत मिश्रा, दीपक शुक्ला, सुभाष राय, दिवाकर त्रिपाठी, संगम पाण्डेय, रणवीर पांडेय, बृजनंदन पाठक आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



More Stories
नए साल पर खिलाड़ियों को स्टेडियम में नई सौगात
युवाओं को नशे से दूर रहने की है जरुरत-अपर जिला जज।
डीएम की अध्यक्षता में कबीर मगहर महोत्सव -2026 आयोजन से सम्बंधित दूसरी बैठक हुई आयोजित।