▪️डायोसोशियन सोसाइटी ने मनाया मानव अधिकार दिवस पर समाज को किया जागरूक
▪️भगड़िया के सूर्यभान सिंह जूनियर हाईस्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित।
मिहींपुरवा/ बहराइच-तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा पिपरा के भगड़िया में स्थित सूर्यभान सिंह जूनियर हाईस्कूल में डायोसोशियन सोसाइटी लखनऊ की ओर से तथा कैरिटास आफ इंडिया के सहयोग से संवाद परियोजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना स्टाफ से जुड़ी श्रीमती सुनीता, इमरान अंसारी और संदीप जान ने इस कार्यक्रम को विस्तृत रूप से समाज में समारोह पूर्वक मनाते हुए मानव अधिकार दिवस पर समाज में शांति प्रदान करने, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल के प्रति जागरूक किया। सूर्यभान स्कूल में उपस्थित 210 विद्यार्थियों के द्वारा दो गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और शांति विषय पर चर्चा करते हुए उसके महत्व को बताया तथा स्लोगन के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम सफल बनाने में स्कूल के प्रधानाचार्य विपिन मिश्रा एवं विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग मिला। संवाद परियोजना समन्वयक रजनी ने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए सभी का उत्साह वर्धन किया। डायोसोशियन सोसाइटी के सुनीता ,इमरान अंसारी व संदीप जान ने सभी का कार्यक्रम में सहयोग हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।