रिपोर्ट – खुर्शीद आलम
लखीमपुर । मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम बिचपरी में गांव की कुछ बच्चियां तालाब के किनारे मिट्टी लेने गई थी । मिट्टी निकालते वक्त भीटे का कुछ ऊपरी हिस्सा टूटकर गिर गया तथा मिट्टी खोद रही बच्चियां उसी के नीचे आ गई ।

जिसमे पांच बच्चे घायल हो गए । आनन फानन तुरंत बच्चो को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मोहम्मदी लाया गया । मिली जानकारी के अनुसार हालत को देखते हुए तीन को शाहजहांपुर चिकित्सालय में रेफर किया । बाकी दो की हालत ठीक है।

मौके पर उपजिलाधिकारी डॉ अवनीश कुमार, मोहम्मदी थाना प्रभारी इन्द्र जीत सिंह, समाजसेवी शिवम राठौर वा कॉन्स्टेबल पुनीत राणा मौजुद रहे।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी