देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है हादसा: कुलदीप पाण्डेय
गोरखपुर।तमिलनाडु में कनुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन सिंह रावत व उनकी पत्नी के आकस्मिक निधन व साथ में 13 अन्य सैन्य अधिकारियों कि मौत भारतीयों के दिल को दहला दिया है।
दिनांक 9 दिसम्बर दिन बृहस्पतिवार को बी एन किड्स एकेडमी जूनियर हाईस्कूल छपिया अगंद में शहीद जवानों कि याद में स्कूल कि प्रबंधक प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता त्रिपाठी व उप-प्रधानाचार्य कुलदीप पाण्डेय ने उपस्थित बच्चों साथ मिलकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किये। इस दौरान आर्मी चीफ जनरल विपिन सिंह रावत के प्रतिमा पर सभी अध्यापक व बच्चों ने पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किये.
उप-प्रधानाचार्य कुलदीप पाण्डेय ने आकस्मिक हादसे में शहीद हुए आर्मी चीफ और अन्य जवानों कि देश के प्रति योगदान व प्राप्त किये गये सम्मान कि जानकारी दिये तथा देश के लिए अपूर्णनीय क्षति बताते हुए हृदय विदारक हादसा बताये.
इस दौरान मुख्य रूप से संगीता त्रिपाठी कुलदीप पाण्डेय सत्येन्द्र कुमार,सुधा गौतम, सारिका पाण्डेय, सुचन्द्रा त्रिपाठी, रंजना चौबे, शारदा निषाद, नेहा चौबे , गीता यादव तथा बच्चों में अंशिका मोनू पंकज आर्यन सुहानी सलोनी रवि भव्या श्रद्धा अल्का प्रिया अखिलेश प्रितम सिद्धांत मयंक अभिनव आदि सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश