संत कबीर नगर । जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से आगामी पर्व बकरीद के दृष्टिगत आज जनपद के थाना धर्मसिंहवा क्षेत्रान्तर्गत मुसहरा गाँव में पीस कमेटी की मीटिंग की गई, जिसमें गाँव के संभ्रांत व्यक्ति/ग्राम प्रधान व अन्य काफी संख्या में लोगों ने पीस कमेटी की मीटिंग में भाग लिया।शान्ति समिति की बैठक के दौरान डीएम व एसपी द्वारा लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा त्यौहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया गया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित ग्रामीणों द्वारा त्योहार को शांति एवं भाईचारे के माहौल में सकुशल संपन्न करने हेतु आश्वस्त किया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण वर्मा, तहसीलदार मेहदावल आनंद ओझा, क्षेत्राधिकारी मेहदावल राघवेन्द्र सिंह राठौर, थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा इन्द्र भूषण सिंह, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, पुलिस अधीक्षक पीआरओ जितेन्द्र यादव सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
डीएम व एसपी द्वारा संयुक्तरुप से आगामी पर्व बकरीद के दृष्टिगत जनपद के थाना धर्मसिंहवा क्षेत्रान्तर्गत मुसहरा में आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश