संत कबीर नगर। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया गया। सभी बंदियों के बैरक में जाकर उनसे बात चीत की गई तथा बीमार बंदियों के स्वास्थ संबंधी हाल चाल लिए गए। महिला बंदियों के बैरकों का भी निरीक्षण किया गया तथा उनसे बात चीत की गई, उन्हें बताया गया कि यदि अधिवक्ता रखने में असमर्थ हों तो जिला प्रधिकरण के निःशुल्क अधिवक्ता मांग सकती हैं। पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया गया, तथा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि प्रतिबंधित सामग्रियां जेल के अंदर न आने पाए। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक राजेश कुमार राय, जेलर रंजीत राय, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
जिला कारागार का हुआ निरीक्षण ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश