संत कबीर नगर । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 62-संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का लोकसभा निर्वाचन-2024 के संबंध में तिथिवार कार्यक्रमों की घोषण कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित तिथियों के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 29 अप्रैल 2024(सोमवार) को जारी हो जाएगी, नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि दिनांक 06 मई 2024(सोमवार), नाम निर्देशन की जांच दिनांक 07 मई 2024(मंगलवार), नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि दिनांक 09 मई 2024(वृहस्पतिवार) निर्धारित की गयी है। मतदान दिनांक 25 मई 2024 (शनिवार) एवं मतगणना का दिनांक 04 जून 2024(मंगलवार) को निर्धारित की गयी है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 06 जून 2024 (वृहस्पतिवार) के पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु तिथिवार कार्यक्रम घोषित-डीएम।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश