उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के निजी नलकूप संयोजनों पर सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली की सुविधा उपलब्ध।
संत कबीर नगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त बिजली दिए जाने के संबंध में आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से किया गया जिसका सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा उद्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक धनघटा गणेश चौहान, जिला अध्यक्ष भाजपा जगदम्बा लाल श्रीवास्तव सहित उपस्थित सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कृषकों के द्वारा देखा और सुना गया। इसी क्रम में योजनांतर्गत 01 अप्रैल 2023 से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई हेतु नलकूपों के बिजली बिल पर शत प्रतिशत छूट देने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई। इस अवसर पर आयोजित जनपद में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धनघटा गणेश चौहान, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की खुशहाली को दुगुनी गति देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में कृषकों को लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, पीडी संजय नायक, उप कृषि निदेशक डा0 राकेश सिंह, अधीक्षण अभियन्ता रमेश सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक, अधि0अभि0 रणधीर कुमार, अधिशाषी अभियन्ता प्रमोद कुमार सहित भारी संख्या में कृषकगण आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश