संत कबीर नगर । लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता व अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश ने हीरालाल डिग्री कॉलेज में पहुंच कर तीनों विधानसभाओं 312-मेहदावल, 313-खलीलाबाद एवं 314-धनघटा हेतु बनाये गये स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, सी0सी0 टी0वी0 कैमरें की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई आदि को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया गया।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे, डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट डॉ0 सुनील कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, सहायक निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
डीएम व एसपी द्वारा हीरालाल डिग्री कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम का किया गया स्थलीय निरीक्षण।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश