संत कबीर नगर। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन द्वारा बताया है कि प0 दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय सयुक्त तत्वावधान में बिन्दापाल उग्रसेनपाल महाविद्यालय परिसर, विकास खण्ड नाथनगर, संत कवीर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उक्त रोजगार मेले में माननीय जिला पंचायत सदस्य अमरीश पाल जी के द्वारा प्रतिभागियों को ऑफर लेटर वितरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया व शुभकामनाएं दी। उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी अमेजोन इंडिया लिमिटेड, डिक्सन लिमिटेड, वूसा लिमिटेड, टाटा मोटर्स, डी-मार्ट लिमिटेड, टाटा विन्स्ट्रोन, केस कोप, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बन एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड सहित कुल 08 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 276 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 105 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर किया गया। उक्त रोजगार मेले में जिला समन्वयक कृष्णा कुमार, जिला प्रबंधक धीरेंद्र विक्रम सिंह एवं प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अख्तर, प्राचार्य डा0 त्रिभुवन, दा0 विनय पाल, नवनीत सिंह, व अन्य उपस्थित रहे।
एक दिवसीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।