संत कबीर नगर । सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने डीएम को सौंपा ज्ञापन बताते चले कि संत कबीर नगर जिले के तहसील खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंगेरा -मंगेरा के प्रधान प्रतिनिधि शेशपाल यादव ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को ज्ञापन देकर अवैध कब्जे को रुकवाने की मांग की है । जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में प्रधान प्रतिनिधि ने लिखा है कि विकास केजरीवाल नामक एक धनाढ्य व्यक्ति हैं जो ग्राम पंचायत अंतर्गत लगभग दो से ढाई सौ बीघा जमीन लिया है । जिसके आड़ में उनके द्वारा ग्राम पंचायत के सरकारी जमीनों को भी कब्जा किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से कठिनाइयां नदी, घोला एवं अन्य कुछ बंजर की जमीने शामिल है वही इस संबंध में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है इसकी जांच करवा कर उचित कार्रवाई की जाएगी
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर प्रधान प्रतिनिधि नेडीएम को सौंपा ज्ञापन



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश