रिपोर्ट- हरीश कुमार सिंह
संत कबीर नगर । जिला अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 6 माह से नहीं मिला वेतन जी हां संयुक्त जिला चिकित्सालय संत कबीर नगर में करीब 40 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 6 माह से अभी तक का वेतन नहीं मिल पाया है जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है । बताते चले त्यौहारो के आने पर कर्मचारियों को जल्द वेतन मिलने की उम्मीद रहती है।लेकिन 6 माह बीत गए जिसमें कितने त्यौहार आए और कितने त्यौहार चले गए फिर भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया । वही मीडिया कर्मियों द्वारा जब कर्मचारियों से पूछा गया तो कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिल पाने से घर परिवार चलाना काफी मुश्किल हो गया है, हम लोग काफी मजबूरी में अल्प वेतन में नौकरी कर रहे हैं बावजूद हम लोगों का 6 माह से वेतन रुका हुआ है। इस संबंध में सीएमएस ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी हमारे अंडर में नहीं आते ,वहीं बातचीत के दौरान सीएमओ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन से ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। बताते चले कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन 15 से 16000 के बीच में होता है बावजूद अल्प वेतन में काम करने वाले इन कर्मचारियों का 6-6 माह तक का वेतन न मिलाना काफी चिंतनीय है ।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति