संत कबीर नगर । राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मार्च 2024 को सुनिश्चित हुआ है। जिसके सफलता हेतु जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में आज ए०डी०आर० भवन में नोडल अधिकारी लोक अदालत डी०पी० सिंह एवं प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह ने सभीं बैंक प्रमुखों के साथ बैठक लिया। अपर जिला जज ने कहा कि 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी बैंक प्रमुखगण अभी से जुट जाएं और बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। सभी बैंक के बकायेदारों का सम्मन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के कार्यालय में प्राप्त कराए जाए ताकि सम्मनों को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामिला कराया जा सके। इसके संबंध में लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि समस्त बैंकों के सम्मनों को तैयार किया जा रहा है और जल्द ही अंतरिम सूची तैयार करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेषित करवाया जाएगा तथा अधिक से अधिक ऋण वसूली के मामले निस्तारित कराए जाने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, बड़ौदा यू०पी० बैंक के अलावा अन्य बैंक के प्रमुखगण उपस्थित रहे।सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।
बैंक प्रमुखों के साथ हुई बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु दिए गए निर्देश।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश