संत कबीर नगर । जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा-प्रथम के निर्देशानुसार अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत बैठक आहुत किया। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। नोडल अधिकारी डी०पी० सिंह ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 09 मार्च 2024 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। बैठक में नोडल अधिकारी ने समस्त अधिकारियों से आवाहन किया कि वह अपने-अपने कोर्ट में दिनांक 09 मार्च 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा नोटिसों को पक्षकारों को तामिला करवाया जाए। बैठक में समस्त न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के बावत आयोजित हुई न्यायिक अधिकारियों की बैठक।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश