संत कबीर नगर । मुख्यमंत्री उ0प्र0 के कबीर मगहर महोत्सव में आगमन के दृष्टिगत मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आर.के.भारद्वाज द्वारा संयुक्त रुप आयोजन स्थल का निरीक्षण कर लिया जायजा और दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश। मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आर.के.भारद्वाज द्वारा जिलाधिकारी महेन्द्र तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में कबीर चौरा मगहर के प्रांगण में आयोजित हो रहे मगहर महोत्सव में मुख्यमंत्री उ0प्र0 के आगमन के दृष्टिगत संयुक्त रुप से हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिया गया । अधिकारीद्वय द्वारा निरीक्षण के दौरान मगहर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में डयूटी पर लगाये गये विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये । इस दौरान अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, उपजिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दूबे क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ब्रजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक खलीलाबाद सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के कबीर मगहर महोत्सव में आगमन के दृष्टिगत आयुक्त व आईजी बस्ती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया स्थलीय निरीक्षण।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश