निरीक्षण के दौरान बैरकों की तलाशी तथा परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि की साफ सफाई का लिया गया जायजा।
जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने व साफ सफाई आदि के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई, तत्पश्चात कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।अधिकारीद्वय द्वारा सभी कारागार कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय, जेलर रंजीत कुमार सिंह, कारागार चिकित्साधिकारी डॉ0 वरुणेश दुबे, उपकारापाल नयनकमल सिंह, गीता रानी, वरिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार पांडेय, जेल वार्डर सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश