संत कबीर नगर । जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपदवासियों से अपील किया है कि ट्रक/बस ड्राइवरों द्वारा किए जा रहे हड़ताल के कारण जनपद के पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जनपद संत कबीर नगर में पेट्रोल और डीजल की समस्या सम्बंधित अफवाहें फैलाने की कोशिश की जा रही है, जिसका खंडन किया जाता है। जनपद में इस प्रकार की कोई भी समस्या नहीं है। इस प्रकार की अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जनपद के पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान-डीएम।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश