संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा पुराने मामले की समीक्षा की गयी और त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस बैठक में आज के 06 नये मामले अपर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसको अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों को निस्तारण किये जाने हेतु निर्देश दिया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर दीपांशी राठौर, उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, जिला पंचायतराज अधिकारी पी0के0 यादव, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सहित जनपद के भूतपूर्व सैनिक एवं सैनिक आश्रिता/विधवाएं आदि उपस्थित रहे।
एडीएम की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक हुई आयोजित।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।