जनपद में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी व केन्द्रीय विद्यालय संगठन की संयुक्त समिति द्वारा चिन्हित जमीन का किया गया निरीक्षण।
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार एवं केन्द्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी की संयुक्त समिति द्वारा जनपद संत कबीर नगर में केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु विकास खण्ड खलीलाबाद अन्तर्गत ग्राम पंचायत जंगलऊन में चिन्हित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी सम्भाग के उपायुक्त डॉ0 अजय कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। जनपद संत कबीर नगर में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु प्रयासरत जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन एवं केन्द्रीय विद्यालय संगठन की टीम द्वारा निरीक्षण की उपयुक्तता रिपोर्ट शासन के माध्यम से केन्द्रीय विद्यालय संगठन, दिल्ली को प्रेषित की जाएगी। निर्धारित मानकों को पूर्ण करने के पश्चात जनपद में केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में केन्द्रीय विद्यालय का अस्थायी भवन डायट में स्वीकृति के पश्चात् कक्षाएं संचालित करने की प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा केन्द्रीय विद्यालय के रूप में आगामी सत्र से अस्थायी कक्षाएं चलाने के लिए प्रस्तावित भवन डायट का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय एयर फोर्स के प्राचार्य वैरिस्टर पाण्डेय, केन्द्रीय विद्यालय बस्ती के प्राचार्य आर०के० मल्ल, उप प्राचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव, ए०एस०ओ० अनूप कुमार तिवारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
गोण्डा पहुंच कर नीलमणि ने सौंपा कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह को द्वाबा महोत्सव का आमंत्रण पत्र
जनपद में उर्वरक व बीज की दुकानों पर खंड विकास अधिकारियों की छापेमारी, 12 दुकानें पाई गईं बंद
सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी द्वारा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम दिनांक 06 नवंबर 2025 को, तहसील सभागार धनघटा में।