संत कबीर नगर । जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने आगामी 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत किया। बैठक की अध्यक्षता मा0 जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा तथा संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मा0 अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। जिला जज ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 09 दिसम्बर 2023 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। बैठक में मा0 जिला जज ने समस्त अधिकारियों से आह्वान किया गया कि वह अपने-अपने कोर्ट में दिनांक 09 दिसम्बर 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा नोटिसों को पक्षकारों को तामिला करवाया जाए। बैठक में नोडल अधिकारी लोक अदालत जैनुद्दीन अंसारी समेत समस्त न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के बावत आयोजित हुई न्यायिक अधिकारियों की बैठक।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी