साफ़ संदेश कुशीनगर
अरविन्द कुमार
आस्था और विश्वास का पर्व छठ पूजा में सभी व्रती महिलाएं अपने संतान और पति की दीर्घायु की कामना करते हुए कठोर तप व्रत का पालन करती है।
कुशीनगर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक छठ घाटों पर छठ पूजा का पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है इसी क्रम में डूबते हुए सूर्य को अर्ध देकर सभी छठ व्रती महिलाएं अपने संतान और पति की दीर्घायु के लिए कामना की।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा कर्मियों को यह निर्देशित किया है कि किसी भी छठ घाट पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए सभी छठ धाटो पर सुरक्षा के पुख्ता उपाय कराए गए हैं।
छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान कुशीनगर जनपद के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सौरहा बुजुर्ग तथा रामपुरभाठ में छठ प्रति महिलाओं ने कठोर छठ ब्रत का पालन करते हुए अपने संतान एवं पति की लंबी दीर्धायु के लिए कठोर तप व्रत का पालन किया साथ ही साथ क्षेत्र के संभ्रांत परिवार द्वारा छठ व्रति महिलाओं के किसी प्रकार के अप्रिय घटना का सामना न करने पड़े, इसके लिए ग्राम सभा के संभ्रांत लोगों ने विशेष पुक्ता इंतजाम की । ग्राम सभा सौरहा बुजुर्ग के पूर्व प्रधान अनवर अहमद तथा समाज सेवी हरी प्रसाद कुशवाहा ने छठ घाटों का निरीक्षण कर विशेष सुरक्षा प्रबंधन का पुख्ता इंतजाम किया साथ ही साथ रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरभाठ के ग्राम प्रधान विजय बहादुर द्वारा छठ व्रतियो के लिए पोक्ता एग्जाम किया जो सराहनीय कार्य रहा।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश