महराजगंज।सिसवा बाजार
न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक शिक्षा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सिसवा विधानसभा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाजार में आयोजित किया गया।पूरे रैली का संचालन संकुल प्रभारी बैजनाथ प्रजापति के द्वारा किया गया। रैली की शुरुआत न मार्च पास्ट से हुआ। तत्पश्चात दौड़ प्रतियोगिता में 50 मीटर बालिका में अमीषा सैनी प्रथम और राधिका भारती सेकंड रही।100 मीटर दौड़ में अमीषा प्रथम और लाडली सेकंड रही।200मीटर दौड़ में अमीषा प्रथम और लाडली सेकंड रही।400मीटर दौड़ में अमीषा सैनी प्रथम और राधिका भारती सेकंड रही। बालिका लंबी कूद मेमोहिनी प्रथम और श्रेया सेकंड रही। खो खो बालक और बालिका दोनो संवर्ग में पिपरा बाजार प्रथम और सुगौली सेकंड रहा।कबड्डी बालक और बालिका दोनो संवर्ग में पिपरा बाज़ार प्रथम और सुगौली सेकंड रहा। उसी प्रकार 50 मीटर दौड़ में पिपरा बाजार से रितिक प्रथम और मनश्रवण सेकंड रहा।100 मीटर दौड़ में मानश्रवण प्रथम और विवेक सेकंड रहे।200 मीटर दौड़ में विवेक प्रथम और नंदन सेकंड रहे।400 मीटर दौड़ में ऋतिक प्रथम और सुगौली के इमरान सेकंड रहे। लंबी कूद में विवेक प्रथम और रितिक सेकंड रहे।
अन्त में सभी विजेता प्रतिभागियों को कलम देकर शिक्षक संकुल बैजनाथ प्रजापति के द्वारा पुरस्कृत किया गया। अन्त में सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी गई।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश