संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में नव आवंटित संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय का फीताकाटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कम समय में ही कार्यालय के साज सज्जा व सौन्दर्यीकरण की जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशंसा की गई तथा अपने मात्र डेढ़ माह के कार्यकाल में ही अभियोजन कार्य के सतत पर्यवेक्षण से जनपद में सजा के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी कराने तथा वर्तमान में शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों में भी अधिकाधिक मामलों में सजा कराये जाने के प्रति संयुक्त निदेशक अभियोजन दयानन्द पटेल के कार्य प्रणाली की भी प्रशंसा की गयी।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अभियोजन दयानन्द पटेल, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अजीत सिंह, अभियोजन अधिकारी, राजेन्द्र वरुण, सहायक अभियोजन अधिकारी, सहित संदीप कुमार चौबे व जय सिंह यादव, वरिष्ठ सहायक श्याम सिंह यादव, प्रशासनिक अधिकारी योगेश चौधरी तथा अभियोजन कार्यालय व कलेक्ट्रेट के विभिन्न कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश