समीर सिद्दीकी (औरंगजेब)जिला सह प्रभारी महाराजगंज
साफ संदेश
निचलौल/महाराजगंज(समीर सिद्दीकी)जनपद महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देशन में ऑपरेशन के तहत ग्राम छितौना में लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में व पुलिस चौकी शीतलापुर नीरज कुमार के अगुवाई में लगा ग्राम सभा बढैपुरवा में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना गया। और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया।और साथ ही साथ लोगो को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।हर प्रकार की समस्याओं का निष्पक्ष जांच करवाकर समस्याओं का निराकरण त्वरित की जाएगी।इस चौपाल में शीतलापुर चौकी प्रभारी निरज कुमार ,हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह,हेड कॉन्स्टेबल विनय गुप्ता, हेड कांस्टेबल अभिलेश कुमार, हेड कांस्टेबल अजीत शाही,कांस्टेबल अरविंद यादव,कांस्टेबल जितेंद्र यादव,ग्रामप्रधान नुरुलऐन सिद्दीकी एवं ग्रामसभा के अन्य संभ्रांत व्यक्ति सम्मिलित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश