साफ़ संदेश कुशीनगर
अमन तिवारी
..नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेडा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत।खेत में बकरी चराने के दौरान बिजली की चपेट में आयी महिलाएं।इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत।
थाना नेबुआ नौरंगिया अंतर्गत ग्राम पचफेडा में समय करीब 3.00 बजे बिजली गिरने से खेत में एक साथ काम कर रही तीन महिलाएं:
- सुभावती देवी पत्नी लोरिक यादव उम्र 50 वर्ष
- हसिबुन निशा पत्नी अनवर उम्र 48 वर्ष
- मंजू देवी पत्नी उदयभान उम्र 50 वर्ष
सभी निवासीगण ग्राम पचफेडा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर की मृत्यु हो गयी है. तीनो महिलाओं को सीएचसी कप्तानगंज परिजनों द्वारा ले जाया गया जहाँ उन्हे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया. पंचायत नामा की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को भेजा जा रहा है. अन्य कोई समस्या नहीं है.



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश