साफ संदेश
बेलहर / संतकबीरनगर । पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी रामवृक्ष यादव ने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में सम्पर्क किया और लोगों से समाजवादी पार्टी को कामयाब करने की अपील किये।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो भ्र्ष्टाचार,मंहगाई और बेरोज़गारी से निज़ात दिला सकती है।उन्होंने कहा कि ज़मीनी कार्यकर्ता को सम्मान मिलना चाहिए और ज़मीन से जुड़ा ही सभी के सम्मान की लड़ाई लड़ सकता है।
उन्होंने भिटवा पूर्व शिक्षक मिठाई लाल गुप्ता जी के देहान्त पर उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर उनको सांत्वना दिया एंव उनके इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होनें का भरोसा दिया।उनके साथ जिलापंचायत सदस्य संजय यादव,राजेश यादव,मनोज कुमार यादव,रामशब्द पाल, राजाराम यादव,हरिश्चन्द्र यादव, धर्मेंद्र यादव,फ़िरोज अहमद,जिलाध्यक्ष महिला सभा प्रिया पाठक, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश