रिर्पोट – जावेद अहमद सेमरियावा
सेमरियावा। भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव में अपनी हार के खौफ से परेशान है विपक्ष के नेताओं के यहां ईडी के छापे इसका सबूत हैं। उक्त बातें रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता मुहम्मद नज़ीर ने सेमरियावां ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर केन्द्र सरकार ने गरीबों की कमर तोड़ने का काम किया है। जिसका जवाब देश प्रदेश की आम जनता लोकसभा चुनाव में देने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध मजबूती से करती आई है और करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था से लोग परेशान हैं। सड़कें बदहाल हैं, स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत दयनीय है। भाजपा सरकार के पास उपलब्धि के नाम पर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा से देश में माहौल बदला है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण भाजपा घबरा गई है। ईडी के छापे इसका सबूत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव 2024 की सफलता के लिए सभी नेता और कार्यकर्ता जुट जाएं। प्रेसवार्ता में मुहम्मद अकरम नज़ीर, मुहम्मद अरशद, सैयद शफीकुर्रहमान, नजरूल हसन, बदरूद्दीन, मुहम्मद रशीद, मुहम्मद कलीम, मैनुद्दीन, राजाराम आर्या, अब्दुल मालिक, ओबैदुर्रहमान, महेश कुमार, परवेज अख्तर, अब्दुल कलाम, मैनुद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश