Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

संतकबीरनगर पहुंचीं रिपब्लिकन पार्टी की रथ यात्रा

Spread the love

संतकबीरनगर।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की बहुजन कल्याण रथ यात्रा जो कि सहारनपुर से शुरू हुई है।कई मण्डलों की यात्रा करते हुए।कुशीनगर होते हुए संतकबीरनगर पहुँची।जहा पर जिलाध्यक्ष पी के सिंह ने चुनावी रथ यात्रा का मगहर चौराहे पर अपने 10 गाड़ियों के काफिले के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया।रथ यात्रा में आये वरिष्ठ नेताओं को फूल माला पहनाकर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ बहुत ही गर्मजोशी से सम्मानित किया गया।जिलाध्यक्ष पी के सिंह के नेतृत्व में रथ यात्रा की शुरुआत मगहर कबीर चौरा से कबीर स्थान पर मत्था टेककर शुरू किया।जिसे खलीलाबाद शहर,विकास भवन होते हुए तामेश्वर आदि स्थानों पर रथ यात्रा से भ्रमण करते हुए मेंहदावल बाईपास पर समापन किया।उसके बाद रथ यात्रा बस्ती जिले को रवाना हुई।


18 दिसम्बर को रमाबाई अंबेडकर मैदान लखनऊ पहुंच कर पार्टी के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले, पवन भाई गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा एक सभा को संबोधित करते हुए इस रथ यात्रा का समापन करेंगे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले एवं भाजपा से गठबंधन है इस बार आठवले पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने के समीकरण बना रही है।
इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष हरीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राम किशुन आर्या,जिला महिला संगठन मंत्री अनिता सिंह,सुमन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon