रिपोर्ट- दुर्गेश मिश्र
संत कबीर नगर | पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में आगामी पर्व होली व शबेबारात के दृष्टिगत आज दिनांक 01.03.2023 को जनपद के थाना महुली पर उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी धनघटा दीपांशी राठौर प्रभारी निरीक्षक थाना महुली संतोष कुमार मिश्र की उपस्थिति में पीस कमेटी की मीटिंग की गई जिसमें थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति ग्राम प्रधान डी0जे0 मालिक व अन्य काफी संख्या में लोगों ने पीस कमेटी की मीटिंग में भाग लिया । मीटिंग के दौरान उपस्थित लोगों से आवागमन, बिजली, पानी, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग आदि के संबंध में चर्चा की गई व त्योहार के दौरान आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा त्यौहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया गया तथा उपस्थित लोगों को भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने तथा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपील किया गया तथा त्यौहार पर नशे इत्यादि का सेवन न करने हेतु सभी को शपथ भी दिलायी गयी ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश