रिपोर्ट – दुर्गेश मिश्र
संत कबीर नगर | धनघटा विधायक ने किया प्रतिभागियो को पुरस्कृत सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) ग्रामसभा पीडिया मे रुद्राश कंप्यूटर द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि एमएलए गणेश चौहान द्वारा प्रतिभागियो को पुरस्कृत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई । उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओ से कभी घबराना नही चाहिए । प्रतियोगिता एक ऐसा अवसर है जहां प्रतिभाओ को दिखाने का मौका मिलता है जो उज्जवल भविष्य को तय करते है । दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले सूरज मिश्र जी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया । तदुपरांत प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय , संजय सिंह राठौर , ग्राम प्रधान झिनक चौहान , कौशल शुक्ला आदि गणमान्य उपस्थित रहे ।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।