औरंगजेब शेख जिला सह प्रभारी महाराजगंज
साफ संदेश
निचलौल जनपद महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तूभ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक सूर्यबली मौर्य के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता के निर्देश में बहूआर चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस बल सहित जनमानस को शपथ दिलवाया गया।जिसमें मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत विशेष प्रकार की जानकारी भी दी गई। वीके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जितना अधिक मतदान होगा लोकतंत्र उतना ही मजबूत और सशक्त होगा।क्युकी मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए सभी लोगो को बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।साथ ही साथ वीके सिंह ने बताया कि पात्रता पूरी कर रही युवा पीढ़ी मतदान सूची में अपना नाम बिल्कुल जुड़वाए।इस शपथ ग्रहण समारोह में चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह सहित हेड कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल आभिलेष कुमार,हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार,हेड कांस्टेबल सुशील सिंह,कांस्टेबल प्रमोद कुमार,हेड कांस्टेबल बृजेश यादव एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।