सेमरियावा। विकास खंड सेमरियावा के ग्राम पंचायत सैथवलिया के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद आसिफ ने मंगलवार को गरीबों , बुजुर्गो व विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आए। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस समय काफी ठंड पड़ रही है। गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन न होने वह ठिठुर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहता हू उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा पुण्य का काम है। गर्म कपड़े के अभाव में असहाय व गरीब परेशान हैं। उन्हें राहत प्रदान करने के लिए कंबल दिया गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने लोगो के घर जा कर उन्हे कंबल वितरित किया। ग्राम पंचायत निवासियों ने उनको आशिर्वाद देते हुए कहा की हमारा प्रधान प्रतिनिधि गांव के लोगो के अच्छे बुरे समय में हमेशा खड़े रहते हैं। इस मौके पर अख्तर हुसैन, शहबाज अहमद, अबुल कलाम, सगीर अहमद सहित गांव के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।