संत कबीर नगर । सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आज दिनांक 07 दिसम्बर, 2022 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय संत कबीर नगर कलेक्ट्रेट परिसर में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर, 2022 के स्मारिका का विमोचन भी किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा अपने स्टाफ सुधीर कुमार, विजय शंकर दूबे एवं जिला सेवायोजन अधिकारी सेवायोजन विभाग से अमित रावत, चन्द्रपाल तथा इस जनपद के भूतपूर्व सैनिकों के साथ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) मनोज कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज को सेना झण्डा दिवस का स्टीकर लगाया गया।
इस अवसर पर जनपद के भूतपूर्व सैनिक यदुनन्दन मिश्र, कपिल देव तिवारी, राममिलन गुप्ता, चन्द्रभान भारती, मुक्तनाथ, राम जगत, युधिष्ठिर सिंह, रितेश कुमार आदि भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश